लाइव न्यूज़ :

880 करोड़ के सृजन घोटाले में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर इनकम पर टैक्स का छापा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 6, 2018 15:52 IST

Srijan Scam Income Tax Raid sushil modi sister's House News Updates: बिहार के भागलपुर स्थित एनजीओ सृजन पर सरकारी विभागों को चूना लगाकर 880 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है।

Open in App

पटना, 06 सितम्बर: इनकम टैक्स की टीम ने सृजन घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर गुरुवार को छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छापा के वक़्त पुलिस भी मौजूद रही। 

880 करोड़ रुपये के सृजन घोटाला में बिहार के मुख्य विपक्षी दल राजद ने सत्ताधारी जदयू और बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाया।

बिहार के भागलपुर में पंजीकृत सृजन महिला सहयोग समिति नामक एनजीओ पर साल 2004 से 2014 के बीच वित्तीय लेनदेन में हेराफेरी का आरोप है।

यह एनजीओ महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण देता था। इस एनजीओ पर सरकारी फण्ड का दुरुपयोग करने का आरोप है।

एनजीओ पर समाज कल्याण की योजनाओं में जिला प्रशासन, बैंक अधिकारियों एवं अन्य के सन्ग घोटाला करने का आरोप है।

कैसे सामने आया सृजन घोटाला

सृजन घोटाला अगस्त 2017 में तब सामने आया है जब सृजन एनजीओ का एक चेक खाते में पर्याप्त पैसा न होने के कारण बाउंस हो गया।

सृजन घोटाले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 13 एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सृजन घोटाले में 18 लोगों  को गिरफ्तार किया है।

सृजन एनजीओ महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देता था। एनजीओ पर भागलपुर जिले के सरकारी खजाने से 880 करोड़ रुपये का हेराफेरी करने का आरोप है।

एनजीओ पर समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं का पैसे का गबन का आरोप है।

सृजन एनजीओ की संस्थापक मनोरमा देवी का फरवरी 2017 में निधन हो गया। मनोरमा देवी के निवेदन के बाद उनके परिजनों में मतभेद हो गया।

विवाद की वजह से एनजीओ से लोन लेने वालों ने किस्त चुकाना बन्द कर दिया। एनजीओ के खाते में पैसे की कमी के कारण सरकारी का 10.32 करोड़ रुपये का चेक अगस्त 2017 में बाउंस गोया जिसके बाद ये घोटाला सामने आया।

 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारपटनाआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली