लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki Taza Khabar: राजस्थान में ट्रेन के सामने कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 9, 2020 12:08 IST

Rajasthan ki Taza Khabar: आत्महत्या युवक-युवती ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में की है। पुलिस ने फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं बताई है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक युवक और एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुबह सूरतगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में पीपेरान गांव में रेलवे की पटरियों पर उनके शव मिले। उन्होंने रविवार को आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी आयु लगभग 24 वर्ष है।’’ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

यूपी के भदोही में छात्र ने की आत्महत्या

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रावास के बाथरूम में एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसा शुक्रवार रात की है। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर थानाक्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालय में इंटर की परीक्षा दे रहे अमित कुमार बिन्द :17: को अन्य छात्रों समेत शिक्षक ने छात्रावास में नहीं देख उसकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि छात्रावास के एक बाथरूम में नायलॉन की रस्सी से लटका उसका शव मिला। उसके मुंह में एक शीशी ठूंसी हुई थी। शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने छात्र की जेब से छह पेज का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि फ़िज़िक्स के पेपर का पूरा पैटर्न बदल जाने से उसका पेपर खराब हो गया और उसके मन में नकारात्मक विचार आ रहे है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह