लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में बढ़े साइबर अपराध, अब तक 410 मामले दर्ज और 213 लोगों को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 23, 2020 12:04 IST

महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध मामले में अभी तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि याद रखिए महाराष्ट्र अपराध विभाग आप पर नजर रख रहा है।

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने इस संबंध में अभी तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच जैसे कि व्हाइट्सऐप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और टिकटॉक का इस्तेमाल कर उकसावे वाली सामग्री, अफवाहें फैलाने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा साम्प्रदायिक विभाजन पैदा करने जैसे अपराधों में ‘‘भारी वृद्धि’’ हुई है।

देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ऐसी गलत चीजें हो रही हैं। कृपया इससे बचें। इस बीच टिकटॉक के जरिए तेजाब हमले और बलात्कार को बढ़ावा देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं।’’ उन्होंने आगाह किया, ‘‘याद रखिए महाराष्ट्र अपराध विभाग आप पर नजर रख रहा है। ऐसे पोस्ट करने और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसें 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को 17 मई और फिर इसे चौथे चरण में 31 मई तक बढ़ा दिया गया।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 44 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 44582 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 1517 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 12583 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी