लाइव न्यूज़ :

 मैनपुरी के सपा विधायक की छोटी बहन की मौत, MLA भाई ने कहा- दहेज के लिये ससुरालवालों ने की हत्या 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2019 12:34 IST

गाजियाबाद में सपा के विधायक की छोटी बहन की हत्या: पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज और घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।  

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने आरोप लगाया है कि बहन से दहेज की मांग जानने के बाद उन्होंने अरुण और उसके पिता से बात कर समझाने की कोशिश की थी लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थे। पीड़िता की शादी 22 नवंबर 2017 को गाजियाबाद निवासी अरुण वर्मा से हुई थी।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के समाजवादी पार्टी ( सपा) विधायक की छोटी बहन को दहेज की वजह से गाजियाबाद में हत्या कर दी गई है। आरोप है कि ससुरालवालों ने सपा विधायक की बहन को फांसी लगा दी थी। मृतका तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार (19 अगस्त) को यशोदा अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। पति, ससुर और सास के खिलाफ कविनगर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। 

सपा विधायक की बहन का नाम सोनी है। 23 साल की सोनी गाजियाबाद में जागृति विहार में रहती थी। मैनपुरी जिले के किशनी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक बृजेश कठेरिया की छोटी बहन थी सोनी। बहन की हत्या के बाद स्थानीय मीडिया को विधायक ने कहा है कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 22 नवंबर 2017 में की थी। सोनी के पति का नाम अरुण वर्मा है। 

विधायक ने यह भी बताया कि शादी के वक्त अरुण को दहेज में एक कार और आठ लाख रुपये कैश दिये थे। इसके अलावा घर में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें भी दी थी। विधायक ने आरोप लगाया है कि ससुरालवाले उसकी बहन को कम दहेज के लिए शुरू से प्रताड़ित करते थे। बहन ने दहेज की मांग के लिए भाई को फोन पर बताया भी था। 

विधायक ने आरोप लगाया है कि बहन से दहेज की मांग जानने के बाद उन्होंने अरुण और उसके पिता से बात कर समझाने की कोशिश की थी लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं थे। आरोप है कि ससुरालवाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

विधायक ने आरोप लगाते हुये कहा है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर 16 अगस्त की सुबह पति, सास और ससुर सोनी के कमरे में गये। पहले तो उसके साथ जमकर पिटाई की। उसके बाद सोनी को फांसी पर लटका दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज और घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीगाज़ियाबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह