लाइव न्यूज़ :

दक्षिण 24 परगनाः भाभी नीता मंडल की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा देवर बिमल मंडल अरेस्ट, झगड़ा हुआ और चाकू से मारकर सर को धड़ से अलग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 20:32 IST

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जब देखा कि बिमल अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूम रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी बिमल और उसकी भाभी नीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।अचानक आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया।संदेह था कि अपराध शुक्रवार देर रात को हुआ।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी बिमल मंडल नामक व्यक्ति को अपनी भाभी नीता मंडल की हत्या के संदेह में जिले के बसंती क्षेत्र के भरतगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जब उन्होंने देखा कि बिमल अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूम रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिमल और उसकी भाभी नीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अचानक आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें संदेह था कि अपराध शुक्रवार देर रात को हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कटा हुआ सिर ले लिया और उसे इलाके की गलियों में घुमाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बिमल को देखा था और कुछ लोगों ने कटे हुए सिर के साथ चलते हुए उसका वीडियो भी बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थानीय लोगों ने फोन किया।

लेकिन आरोपी खुद ही कटा हुआ सिर और महिला की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार लेकर पुलिस थाने आया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के बीच शनिवार सुबह संपत्ति संबंधी किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाताहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO