लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पैसे के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:09 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में लाल को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार को भीम बस्ती के पास उस समय हुई।पिता-पुत्र में बहस हुई और बाद में बलवान ने कथित तौर पर पिता पर चाकू से कई वार किए।

नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरी बेरी इलाके में पैसे देने से इंकार करने पर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल (61) पर उनके 29 वर्षीय बेटे बलवान ने चाकू से कई वार किए थे, घायल लाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार को भीम बस्ती के पास उस समय हुई, जब पिता के पैसे देने से इंकार करने पर पिता-पुत्र में बहस हुई और बाद में बलवान ने कथित तौर पर पिता पर चाकू से कई वार किए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में लाल को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि लाल के पैसे देने से मना करने पर नशे में धुत बलवान ने उन पर हमला किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के एक खौफनाक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स एक औरत पर सरेराह धारदार हथियार से कई बार हमला करता है। वहां से गुजर रहे लोग महिला को बचाने के लिए प्रयास नहीं करते हैं। महिला पर आरोपी द्वारा कई बार चाकू से हमला किया जाता है, जब तक कि महिला की मौत नहीं हो जाती है। इसके ठीक बाद राजधानी में पैसे के लिए बेटे द्वारा एक शख्स को मौत के घाट उतारने की खबर सामने आ रही है।

टॅग्स :दिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली