Sonipat: जान बचाने के लिए दुकान में घुसे भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जवाहर?, हमलावर ने पीछा किया और मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 17:46 IST2025-03-15T17:45:17+5:302025-03-15T17:46:24+5:30

Sonipat: पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जिसने शुक्रवार रात जवाहर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं।

Sonipat BJP Mundlana Mandal president Surendra Jawahar entered shop save his life attacker chased him and shot him | Sonipat: जान बचाने के लिए दुकान में घुसे भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जवाहर?, हमलावर ने पीछा किया और मारी गोली

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस के अनुसार, जवाहर की हत्या भूमि विवाद का नतीजा प्रतीत होती है।हमलावर ने उनका पीछा किया और गोली मार दी।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

Sonipat:हरियाणा के सोनीपत जिले में कथित तौर पर भूमि विवाद के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान सोनीपत में भाजपा के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र जवाहर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जवाहर 'नंबरदार' या गांव के मुखिया के तौर पर भी काम करते थे और भूमि राजस्व संग्रह और भूमि अभिलेखों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे। पुलिस के अनुसार, जवाहर की हत्या भूमि विवाद का नतीजा प्रतीत होती है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जिसने शुक्रवार रात जवाहर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जवाहर जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसते दिखते हैं, हमलावर ने उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (गोहाना) ऋषिकांत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। एसीपी ने कहा, "जवाहर ने मोनू के चाचा और चाची से जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। इस पर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके कारण जवाहर की हत्या कर दी गई।" 

Web Title: Sonipat BJP Mundlana Mandal president Surendra Jawahar entered shop save his life attacker chased him and shot him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे