लाइव न्यूज़ :

सोनीपतः झूठी शान के नाम पर हत्या, अदालत ने पिता और भाई को मौत की सजा सुनाई, उनकी मर्जी के बिना शादी करने से नाराज थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2023 11:44 IST

वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड को सात सितंबर 2019 को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की अदालत ने युवती के पिता व भाई को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता और भाई लड़की द्वारा उनकी मर्जी के बिना शादी करने से नाराज थे।गढ़ी हकीकत गांव निवासी अर्जुन आईटीआई पास करने के बाद अपने मामा के घर गांव खंदराई मे रहने आया था। रितु के परिजन इस विवाह से नाराज थे और मौका पाकर हत्या कर दी।

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत के खंदराई गांव में झूठी शान के नाम पर वर्ष 2019 में एक युवती की हुई हत्या के मामले में अदालत ने पिता और भाई को मौत की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष ने बताया कि पिता और भाई लड़की द्वारा उनकी मर्जी के बिना शादी करने से नाराज थे।

 

वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड को सात सितंबर 2019 को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की अदालत ने युवती के पिता व भाई को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है।

कुमार ने बताया कि गढ़ी हकीकत गांव निवासी अर्जुन आईटीआई पास करने के बाद अपने मामा के घर गांव खंदराई मे रहने आया था। वहां उसका खंदरई गांव की रितु (22) के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में रितु और अर्जुन ने घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया। उन्होंने बताया कि रितु के परिजन इस विवाह से नाराज थे और मौका पाकर उन्होंने रितु की हत्या कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली