लाइव न्यूज़ :

अगर सीएम योगी ने नहीं की होती अनदेखी तो नहीं होता सोनभद्र में नरसंहार! बच जाती मासूम जिंदगियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 07:00 IST

सोनभद्र हत्याकांड: 17 जुलाई को सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दस आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और दर्जनों घायल हुये।

Open in App
ठळक मुद्देसोनभद्र हत्याकांड: मामले में गांव के मुखिया सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सोनभद्र हत्याकांड: तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुये हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 17 जुलाई को सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दस आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और दर्जनों घायल हुये। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनभद्र में हुये इस सोनभद्र की आशंका जनवरी 2019 में ही लग गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के नेता और दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने बताया है कि उन्होंने 14 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उभ्भा गांव के आदिवासियों की पैतृक भूमि पर कथित रूप से भूमाफिया द्वारा कब्जा करने के बारे में सूचित किया था। 

 दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने यह भी बताया कि उन्होंने सीएम योगी को लिखे पत्र में आदिवासियों की पैतृक जमीन को लेकर उन्हें फर्जी मामले में फंसाकर परेशान करने की भी बात लिखी थी। उन्होंने पत्र में यह भी बताया था कि  भूमाफिया के दबाव में पुलिस और पीएसी के जवान आदिवासियों को काफी परेशान करते हैं। यहां तक की भूमाफिया के दबाव में पुलिस और पीएसी के जवान  महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करते हैं। सीएम योगी को लिखे पत्र में  दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने  मामले की जांच उच्चस्तरीय एजेंसी से कराने की मांग की थी। उस वक्त सीएम योगी ने इस पत्र पर उचित कार्रवाई नहीं की। 

जानें क्या था सोनभद्र हत्याकांड मामला 

पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने बताया था कि  17 जुलाई को घोरावल थाना क्षेत्र के सपही गांव में दो साल पहले ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने एक आईएएस अधिकारी से 90 बीघा जमीन खरीदी थी। उस पर कब्जे का विवाद था। यज्ञदत्त जमीन पर कब्जे के लिए ट्रैक्टरों से अपने साथियों को लेकर पहुंचा। ट्रैक्टर से जमीन जोतने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस पर ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि 32 ट्रैक्टरों पर सवार होकर 300 लोग गांव में अचनातक घुसते हैं और गोलियों की बौछार करने लगते हैं। देखते ही देखते लाशों की ढेर लग गई। मामले में गांव के मुखिया सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोनभद्र कांड में एडीजी की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कार्रवाई करते हुये एसडीएस और सीओ समेत पांच को निलंबित किया था। तीन सदस्यीय जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी को आदेश दिया गया है कि वो इस मामले पर 1955 से लेकर अब तक की पूरी जांच करें और 10 दिन में रिपोर्ट सौंपे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद