लाइव न्यूज़ :

सोनभद्रः कहानी में झोल, युवती का अपहरण?, हाथ-पैर बांधे वीडियो बनाकर घर वालों को भेजकर फिरौती मांगी, पुलिस ने जाल बिछाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 15:00 IST

सोनभद्र पुलिस ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा का एक वीडियो बयान साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कई पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी और आज सुबह लड़की को सुरक्षित हालत में बरामद किया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया है।पूछताछ में सामने आया कि लड़की मोहल्ले में रहने वाले पंकज नामक लड़के के साथ गयी थी। एसपी ने कहा कि पंकज फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सोनभद्रः सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करने के बाद उसका हाथ पैर बांधे वीडियो बनाकर घर वालों को भेजकर फिरौती मांगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया है। सोनभद्र पुलिस ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा का एक वीडियो बयान साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कई पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी और आज सुबह लड़की को सुरक्षित हालत में बरामद किया गया।’’

उन्होंने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि लड़की मोहल्ले में रहने वाले पंकज नामक लड़के के साथ गयी थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। एसपी ने कहा कि पंकज फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। म्योरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हेमंत कुमार सिंह ने बताया था कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 19 वर्षीय युवती के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो भेजकर फिरौती की मांग की गयी है।

उन्होंने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने 22 नवंबर को पुलिस को सूचित किया कि उसकी बेटी 19 नवंबर को अपनी एक सहेली से मिलने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। एसएचओ ने बताया कि अपनी बेटी की काफी तलाश करने के बाद शिकायतकर्ता महिला ने विंढमगंज निवासी एक युवक पर उसे भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। एसएसओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब सोमवार को पीड़ित महिला के पुत्र के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उसकी बेटी के हाथ पैर बंधे हुए दिख रहे हैं और वह अपने परिजनों से अपहरणकर्ताओं को पैसे देकर खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है। सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को सोमवार की शाम इस मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा