लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, पुलिस ने किया गिफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2019 10:15 IST

शाहदरा की डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि 'एक 22 साल के युवक ने गुस्से में आकर अपने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए हैं। आरोपी का कहना है कि उसके पिता डांटा करते थे।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।"

Open in App
ठळक मुद्देएक बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से दिल दहला देने और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहं एक बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद बेटे ने पिता के शव के टुकड़े भी कर दिए। इसके बाद वह शव को चार अलग-अलग बैग में भरकर ले जा रहा था। लेकिन घर के बाहर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर पिता की हत्या की है। उसने बताया कि उनके पिता अक्सर उसे उसे डांटा करते थे।इसके साथ ही उसने बताया कि वह साइबर नेट का काम करना चाहता था, लेकिन उसके पिता ने अपनी जगह पर कॉस्मेटिक की दुकान खोली हुई थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाहदरा की डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि 'एक 22 साल के युवक ने गुस्से में आकर अपने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए हैं। आरोपी का कहना है कि उसके पिता डांटा करते थे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।"

सौतेले पिता की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

उधर, पिछले हफ्ते द्वारका में 20 साल के एक युवक को अपने सौतेले पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेंद्र ने झगड़े के बाद अपने सौतेले पिता देवेंद्र की हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि वह (देवेंद्र) उसकी छोटी बहन के प्रति गलत इरादा रखता है। 

आरोपी की 45 वर्षीय मां ने 2011 में पति के गुजर जाने के बाद देवेंद्र के साथ रहना शुरू कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का देवेंद्र से सात साल का एक बेटा भी है। 

सौतेले पिता की हत्या करने के बाद योगेंद्र ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह