लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बेटे ने की मालिक के घर में चोरी, शर्म के मारे पिता ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 15, 2019 15:35 IST

महाराष्ट्र के नासिक में निगम पार्षद के घर में सोने की चोरी के मामले में नाबालिग बेटे की गिरफ्तारी के बाद पिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App

महाराष्ट्र के नासिक में निगम पार्षद के घर में सोने की चोरी के मामले में नाबालिग बेटे की गिरफ्तारी के बाद  पिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति पार्षद के यहां नौकरी करता था। नासिक पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 52 साल के श्रीपद तुकाराम म्हास्के  ने बुधवार देर रात यहां के भागुर बस-स्टैंड इलाके के पास जहर खा लिया।सरकारवाड़ा थाने निरीक्षक अशोक भगत का कहना है कि म्हास्के आर्किटेक्ट शिवाजीराव पाटिल के बंगले में काम करता था। जो कांग्रेस पार्षद हेमलता पाटिल के ससुर हैं। यहां तिलकवाड़ी स्थित बंगले में उसके नाबालिग बेटे भी उसकी मदद करते थे। 

उन्होंने बताया कि पिछले महीने बंगले से 15 लाख रूपये मूल्य के दस तोला (10 ग्राम) वजन के सोने के पांच बिस्कुट और 10,000 रुपये नकद चोरी हो गए थे। मंगलवार को परिवार का ध्यान उस चोरी पर गया और पुलिस को बताया कि उन्हें म्हास्के के नाबालिग बेटे पर शक है।आरोपियों को किया गिरफ्तारपुलिस जांच में नाबालिग बेटे और तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमें एक सोनार शामिल है, जिसे बुधवार को परभणी जिले के सेलू से पकड़ा है। भगत ने कहा कि चोरी के मामले में अपने बेटे के शामिल होने के बारे में सुनकर स्तब्ध म्हास्के ने बुधवार रात जहर खा लिया और आत्महत्या कर ली।पुलिस ने जांच में बताया कि नाबालिग को एक सुधार गृह में भेजा गया है। जबकि विट्ठल बाहिवाल (34), शिवाजी खुदे (33) और विजय नाथभजन (18) के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार कर नासिक लाया गया है।

 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई