लाइव न्यूज़ :

यूपी में पिता की हत्या करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:41 IST

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने रविवार को बताया कि बुधवार (10 मार्च) को दिनदहाड़े निही चिरैया गांव के शंकर तिराहे में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गयी थीं।निशानदेही पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बाइक बरामद की गई है।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले स्थित मानिकपुर थाने की पुलिस ने शंकर तिराहे के पास चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में शनिवार को उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने रविवार को बताया कि बुधवार (10 मार्च) को दिनदहाड़े निही चिरैया गांव के शंकर तिराहे में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी, जिसकी पहचान बांदा जिले के कमासिन क्षेत्र के मुसीवां गांव निवासी राजू उर्फ भोला जायसवाल (42) के रूप में हुई थी।

उन्होंने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गयी थीं। मित्तल ने बताया कि मानिकपुर के थाना प्रभारी सुभाषचन्द्र चौरसिया ने शक के आधार पर शनिवार को झर्री फाटक के पास से मृतक (राजू उर्फ भोला) के बेटे शोभित जायसवाल (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने एक सहयोगी राजा के साथ मिलकर पिता की हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि शोभित की निशानदेही पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बाइक बरामद की गई है, उसका साथी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मित्तल ने बताया कि हत्या का कारण पूछे जाने पर शोभित ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पंजाब के लुधियाना शहर में एक अन्य महिला के साथ रह रहा था और गांव की पुश्तैनी जमीन बेचकर उसकी रकम उस महिला के पीछे खर्च कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने अपने एक साथी राजा के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।

मानिकपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में शोभित को शनिवार झर्री फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और फरार उसके साथी राजा की तलाश की जा रही है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह