लाइव न्यूज़ :

नोएडा: बीच सड़क पर लात और घूसों से युवक की जमकर पिटाई, एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: April 2, 2023 14:10 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोग एक शख्स को लात और घूसों से पीट रहे है। यही नहीं क्लिप में उसे बेल्ट से भी मारते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में एक शख्स को बीच सड़क पर बेरहमी से मार खाते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना एमिटी यूनिवर्सिटी के पास घटी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर बीच सड़क पर कुछ लोगों द्वारा एक शख्स की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे है और वहां मौजूद लोग खड़े होकर देख रहे है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना एमिटी यूनिवर्सिटी इलाके के सेक्टर-125 में घटी है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि बीच सड़क पर कुछ लोग एक दूसरे शख्स की पिटाई कर रहे है। वीडियो में पीड़ित कभी मारते दिख रहा है तो कभी मार खा रहा है। ऐसे में वहां कुछ और लोग भी खड़े थे जो यह मामला देख रहे थे लेकिन शुरुआत में पीड़ित की किसी ने मदद नहीं की। 

वीडियो के अगले हिस्से में पीड़ित को जमीन पर बैठे हुए पिटाई करने वालों में से एक के पैर को पकड़े हुए देखा गया है। जारी वीडियो में पीड़ित को लात-घूसों के साथ बेल्ट से भी मार खाते हुए देखा गया है। ऐसे में क्लिप के अंत में एक महिला और कुछ गार्ड को देखा गया है जो उसकी मदद के लिए आते है और उसे बचाते है। 

पुलिस ने की कार्रवाई

मामले में पुलिस ने बताया है कि उसे इस घटना के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में शिकायत दर्ज की है। घटना पर बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि वे आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश करेंगे। 

टॅग्स :क्राइमनॉएडावायरल वीडियोPoliceसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?