लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः सीनियर अधिकारी की हत्या के बाद सिपाही ने किया 36 घंटे के बाद आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: October 12, 2020 16:21 IST

कटनी के पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया, ‘‘उसने सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग आत्मसमर्पण कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने से पहले उसने कई दफा नाटक किया।

Open in App
ठळक मुद्देडिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के नायब सूबेदार की मामूली विवाद में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हवलदार ने वारदात को अंजाम देने के करीब 36 घंटे के बाद सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

कटनीः डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के नायब सूबेदार की मामूली विवाद में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले हवलदार ने वारदात को अंजाम देने के करीब 36 घंटे के बाद सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएससी के हवलदार साकेत सिंह (55) ने मामूली विवाद को लेकर अपने वरिष्ठ सहकर्मी नायब सूबेदार अशोक शिकारा (45) की शनिवार रात लगभग 7.55 बजे कथित रूप से पांच गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद सिंह छिप गया था । उसके पास एक इंसास राइफल एवं 15-20 कारतूस भी था । सिंह ने चेतावनी दी थी कि किसी ने भी करीब आने की कोशिश की तो वह आत्महत्या कर लेगा।

कटनी के पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया, ‘‘उसने सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग आत्मसमर्पण कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने से पहले उसने कई दफा नाटक किया। उन्होंने बताया, ‘‘वह कई दफा आत्मसमर्पण करने के लिये तैयार हो गया फिर वह अपना मन बदलते हुए अपना मोबाइल फोन बंद कर देता था। हम सभी पूरी कोशिश करते रहे और उसे आत्मसमर्पण के लिये मनाते रहे।’’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवलदार पहले पलटन में जवानों की तैनाती और वित्त मामले को संभाल रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ समय पहले नायब सूबेदार शिकारा के आने के बाद दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद शुरु हो गया था और इसी के परिणामस्वरूप यह गोलीबारी हुयी। अधिकारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शिकारा का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :हत्याकांडभारतीय सेनामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह