पत्नी के साथ करता था यौन उत्पीड़न, पति ने तीन बेटियों को घर में किया कैद, जानें कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2021 19:45 IST2021-06-03T18:37:18+5:302021-06-03T19:45:45+5:30

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को पंढरपुर शहर के जेंदे गुल्ली इलाके में घर पर छापा मारा और महिला व उसकी बेटियों को छुड़ाया।

solapur sexually harass wife husband imprisoned three daughters in the house woman threw SOS note | पत्नी के साथ करता था यौन उत्पीड़न, पति ने तीन बेटियों को घर में किया कैद, जानें कैसे हुआ खुलासा

जांच के बाद महिला और 8 से 14 साल की उम्र की लड़कियों को छुड़ाया।

Highlights धारा 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया है।महिला अपने घर के बाहर एक SOS नोट फेंकने में कामयाब रही।महिला ने उठा लिया और पुलिस को सूचना दी गई।

मुंबई:महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति पर अपनी 41 वर्षीय पत्नी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और तीन बेटियों के साथ डेढ़ साल से अधिक समय तक घर में बंद रखने का आरोप लगा है।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को पंढरपुर शहर के जेंदे गुल्ली इलाके में घर पर छापा मारा और महिला व उसकी बेटियों को छुड़ाया। वहीं उसके पति को आईपीसी के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत धारा 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब महिला अपने घर के बाहर एक SOS नोट फेंकने में कामयाब रही, जिसे एक महिला ने उठा लिया और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि पंढरपुर शहर निर्भया स्क्वाड के पुलिस ने घर पर निगरानी रखी और जांच के बाद महिला और 8 से 14 साल की उम्र की लड़कियों को छुड़ाया।

 उन्होंने कहा कि जांच के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि लड़के को जन्म न दे पाने के कारण उसे डेढ़ साल से अधिक समय तक घर के एक कमरे में जबरन बंद रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उसके पति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसे कई बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

Web Title: solapur sexually harass wife husband imprisoned three daughters in the house woman threw SOS note

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे