लाइव न्यूज़ :

हनी ट्रैप का डर्टी गेम: सोशल मीडिया पर अधेड़ उम्र वालों को प्रेम जाल में फंसा रही हैं महिलाएं, कर रही हैं ब्लैकमेल, और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2021 18:18 IST

हाल के दिनों में ऐसे मामले आर्थिक अपराध इकाई तक पहुंच गए हैं। इसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट के साथ ही जागरुकता और बचाव के बारे में भी जानकारी साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देहनी ट्रैप का डर्टी गेम, कुछ इस तरह अपने जाल में लोगों को फंसा रही हैं महिलाएं।सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने झांसे में लेकर ये उन्हें ब्लैकमेल करती हैं।

पटना,9 अप्रैल। स्मार्ट फोन ने जहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों को सोशल मीडिया का लत लगा दिया है, वहीं जालसाजी करने वाले गिरोह अब इसे अपने ठगी धंधे का बड़ा जरिया बना लिया है। साइबर अपराध में अब हनीट्रैप के मामले सामने आने लगे हैं। महिलाओं का गिरोह इस काम में सक्रिय है। सोशल मीडिया पर दोस्ती का जाल फेंक फर्जी आइडी बनाकर महिलाओं का गिरोह पहले प्रेम जाल में फंसा रहा, फिर उन्हें ब्लैकमेल कर ठगी कर रहा है। 

बताया जा रहा है कि ठग महिलायें अब सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर पुरुषों को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाती हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठती है। महिला ठग गिरोह की सदस्य के निशाने पर अधेड उम्र के व्यक्ति भी रहते हैं। पटना के एक सेवानिवृत्त कर्मी सोशल मीडिया पर हनीट्रैप से ठगी के शिकार हो गए। फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मैसेंजर के जरिए उन्हें मैसेज भेजे गए।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और 15 से 20 दिनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। महिला प्रेम का नाटक कर अश्लील बातें और चैट करने लगी। ठग महिला अश्लील वीडियो और कॉल चैट को रिकॉर्ड करने के बाद उसे उनके परिजन और रिश्तेदारों के पास भेजने की धमकी देने लगी और बदले में रुपये की मांग करने लगी। तब उन्हें समझ में आया कि वह ठगी के शिकार हो गए हैं। इसी तरह एक युवक भी गिरोह का शिकार होकर बदनामी से बचने के लिए हजारों रुपये दे चुका है। 

दरअसल, इन महिलाओं ने फेसबूक पर अपनी फेक प्रोफाइल बना रखी है। ये फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले मैसेंजर में चैट करती हैं। इस दौरान बातचीत के क्रम में ही ये दोस्ती कर फिर पुरुषों को बहकाना शुरू करती हैं। जब ये अपनी साजिश में कामयाब होती दिखती हैं तो कई बार व्हाट्सएप पर भी जुड़ जाती हैं और वीडियो चैट का प्रलोभन देती हैं। 

एक बार फंसने के बाद इन महिलाओं के द्वारा यह धमकी देना शुरू कर दिया जाता है कि अगर उसे अकाउंट में फौरन पैसे नहीं भेजे गए तो सारे चैट व वीडियो वो उनके परिजनों व फ्रेंडलिस्ट में जुडे जानकारों के बीच साझा कर देगी। बदनामी से बचने के डर से कइ लोग पैसे भेजने पर मजबूर हो जाते हैं और इस दलदल में धंसते ही चले जाते हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा