लाइव न्यूज़ :

Snake Venom Case: रेव पार्टी में सांप जहर इस्तेमाल, ईडी के समक्ष पेश यूट्यूबर एल्विश यादव, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2024 13:29 IST

Snake Venom Case: ईडी अशोक मार्ग स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में बयान दर्ज करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देधन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए थे। विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Snake Venom Case: यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव अपनी पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और उससे संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी यहां अशोक मार्ग स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उसका बयान दर्ज करेगी।

केंद्रीय एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए थे।

सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव को जुलाई के दूसरे सप्ताह में ईडी के लखनऊ कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उसने अपनी विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी। उन्होंने बताया कि ईडी ने इस मामले के संबंध में हरियाणा के गायक राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया से भी पूछताछ की थी।

राहुल के एल्विश यादव से कथित तौर पर संबंध हैं। ईडी मादक पदार्थ या नशे के लिए पार्टियां आयोजित करने के लिए अवैध धन के इस्तेमाल और अपराध से अर्जित आय की जांच कर रही है। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था।

यादव पर आरोप है कि उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था। नोएडा पुलिस ने अप्रैल में इस मामले में 1,200 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया था। पुलिस ने बताया था कि इनमें लगाए आरोपों में सांप की तस्करी, मादक पदार्थों का इस्तेमाल और रेव पार्टियां आयोजित करना शामिल हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई