लाइव न्यूज़ :

दलित युवक की हत्या के आरोप में छह यूपी पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 26, 2018 18:48 IST

उत्तर प्रदेश अमरोहा के धनौरा क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की हत्या के आरोप में प्रभारी निरीक्षक, एक दारोगा तथा हेड मोहर्रिर समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

अमरोहा के धनौरा क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की हत्या के आरोप में प्रभारी निरीक्षक, एक दारोगा तथा हेड मोहर्रिर समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में 11 पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दलित युवक के परिजन जयप्रकाश की तहरीर पर मंडी धनौरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा, दारोगा मनोज उपाध्याय, हेडमोहर्रिर रविंद्र राणा तथा सिपाही विनीत चौधरी, जितेंद्र, विवेक समेत छह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध बालकिशन (30) की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। मृतक की पत्नी कुंती ने लखनऊ में पुलिस द्वारा विवेक तिवारी की हत्या की तर्ज पर मुआवजा राशि, सरकारी नौकरी की मांग की है। लंबित मांगों को लेकर राज्य राजमार्ग पर काफी संख्या में लोगों ने जाम लगाया। अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के बसी शेरपुर निवासी बालकिशन को गत रविवार को चोरी के वाहन खरीदने के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया गया था। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुधवार को नौ बजे मामले की सूचना।मृतक की पत्नी कुंती का आरोप है कि पुलिस द्वारा की गयी पिटायी के दौरान उसकी मृत्यु हुई। पुलिस उसे छोड़ने के लिये रुपयों की मांग कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस हिरासत में युवक की मृत्यु की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने हाईवे पर सुबह दस बजे से जाम लगा है। वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस तथा पीएसी तैनात की गयी है। भीड़ ने उपजिलाधिकारी के वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी।उपजिलाधिकारी(एसडीएम) संजय बंसल तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव द्वारा आक्रोशित भीड़ को बताया गया कि दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से जाम खोलने की अपील की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज