लाइव न्यूज़ :

सीवान में सड़क हादसाः ट्रक ने बाइक पर सवार मां और तीन बच्चों को कुचला, 3 की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2021 17:24 IST

बिहार के सीवान जिले के सराय ओपी थाना के चमड़ा गोदाम के पास ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देबाइक पर सवार होकर महिला अपने बच्चों के साथ गांव जा रही थी।सारण के मशरख प्रखंड में अपने बीमार ससुर को देखने के लिए जा रही थी।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

पटनाः बिहार में मंगल अमंगल साबित हुआ। कटिहार के बाद अब सीवान जिले के सराय ओपी थाना के चमड़ा गोदाम के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक पर सवार एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं।

वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना उस वक्त घटी है, जब एक ही परिवार के 4 लोग बाइक पर सवार होकर सारण के मसरख जा रहे थे। इस घटना में मृतकों में 12 साल की एक बच्ची, 13 साल का एक बच्चा और 23 साल का एक युवक शामिल है।

वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चमड़ा मंडी बाइपास को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

वही दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भागने लगा, जिसे लोगों और पुलिस ने दौड़कर शहर के हरदिया मोड के समीप ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा कि सभी लोग सीवान शहर के एमएम कॉलोनी में किराए की मकान पर रहते हैं।

महिला अपने तीन बच्चों को लेकर एक ही बाइक पर सवार होकर सारण के मशरख प्रखंड में अपने बीमार ससुर को देखने के लिए जा रही थी, इसी दौरान सीवान के चमड़ी गोदाम के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें मौके पर ही महिला के तीनों बच्चों की मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली