लाइव न्यूज़ :

सीवानः उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26.40 लाख लूटे, सशस्त्र अपराधियों ने महिला कर्मचारियों को बंधक बनाया, हाथापाई और मारपीट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2022 17:47 IST

सशस्त्र अपराधियों ने महिला कर्मचारियों को बंधक बनाकर 26 लाख 40 हजार रुपए लूट लिया. बताया जाता है कि उत्तर ग्रामीण बैंक में महिला शाखा प्रबंधक रीमा सिन्हा एवं उनकी सहयोगी कैसियर है, ब्रांच को खोल कर अंदर प्रवेश किया.

Open in App
ठळक मुद्देहथियारों से लैस 4 अपराधियों ने बैंक के अंदर प्रवेश किया.बैंक में लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने महिला कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी किया. महिला ग्राहक ने बताया कि चार अपराधी बैंक के अंदर तथा एक अपराधी बैंक के गेट पर रेकी कर रहा था.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है. बेखौफ अपराधियों ने सूबे के सीवान जिले में रामराज्य मोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26 लाख 40 हजार लूट लिये. घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है.

 

सशस्त्र अपराधियों ने महिला कर्मचारियों को बंधक बनाकर 26 लाख 40 हजार रुपए लूट लिया. बताया जाता है कि उत्तर ग्रामीण बैंक में महिला शाखा प्रबंधक रीमा सिन्हा एवं उनकी सहयोगी कैसियर है, ब्रांच को खोल कर अंदर प्रवेश किया. थोड़ी ही देर में हथियारों से लैस 4 अपराधियों ने बैंक के अंदर प्रवेश किया.

शाखा प्रबंधक एवं एवं कैसियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर सेफ को खुलवाया तथा सेफ में रखे गए 26 लाख रुपए बैग में भर लिया. करीब 20 मिनट तक बैंक में लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने महिला कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी किया. एक महिला ग्राहक ने बताया कि चार अपराधी बैंक के अंदर तथा एक अपराधी बैंक के गेट पर रेकी कर रहा था.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से निकल गए. घटना की खबर मिलते ही सनसनी मच गई और कई थाने की पुलिस पहुंची. एसपी शैलेश कुमार सिन्‍हा ने भी छानबीन की. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर रही है. घटना के समय बैंक में केवल दो महिला कर्मी मौजूद थी. बैंक के पास सुरक्षा कर्मी का नहीं होना बताया जा रहा है.

कहा जा रहा है कि लूटपाट के समय एक महिला कर्मी का गाड़ी चालक अंदर घुसा तो लुटेरों ने उसे डांटकर भगा दिया. बाहर निकलते ही वहां मौजूद एक अपराधी ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया. अपराधी पैसे लूटने के बाद किधर भागे यह पता नहीं चल सका है. 

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि रामराज्‍य मोड का यह इलाका काफी संवेदनशील रहा है. यहां कई आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं. यहीं पास में पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई 2016 को गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. इसके बाद यहां पुलिस टीओपी की स्‍थापना की गई. लेकिन करीब 100 कदम दूर स्थित घटनास्‍थल से अपराधी आराम से फरार हो गए.

घटना के दौरान सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी नहीं होने की जानकारी अभी तक सामने आई है. एसपी शैलेश कुमार सिन्‍हा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. अपराधी जल्‍द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. एसपी के अनुसार, 10:15 मिनट पर बैंक में पहले चार स्टूडेंट्स टाइप के लड़के पहुंचे, फिर उनके कुछ अन्य साथी बारी-बारी से बैंक में घुस गए और 26 लाख की लूट को अंजाम दिया.

पुलिस अपराधियों की पहचान को लेकर बैंक व बाहर में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है. घटना को अंजाम देने आए सभी अपराधी मुंह में मास्क व हेलमेट पहने हुए थे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपये बैग में भरकर फरार हो गए.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली