लाइव न्यूज़ :

बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू से गोदकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2022 14:07 IST

बिहार में सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली-रुकुन्दीपुर का मामला है। दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हत्या के आरोपी मन्नू राम को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया चाकू को भी बरामद कर लिया।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

पटनाः बिहार में सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली-रुकुन्दीपुर में एक सनकी भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिले में अपराधियों को हौसले बुलंद हैं. लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम प्रेमी-प्रेमिका दोनों गांव के नहर के पास चोरी छुपे मिलने पहुंचे थे।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे लड़की के भाई मन्नू राम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसके बाद वह गुस्से में आग बबूला हो गया और अपना आपा खो बैठा। इसके बाद वो चाकू से ताबड़तोड़ प्रेमी पर हमला बोल दिया। इससे प्रेमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लेकिन प्रेमिका घटनास्थल से फरार हो गई और अपने घर आ गई।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद युवती का भाई घर पहुंचा और बहन से कहासुनी करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में युवक ने अपनी ही बहन की भी हत्या कर दी। उधर, युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीण सड़क पर हंगामा करने लगे।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों का शव घटनास्थल से बरामद किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने युवती के भाई को हत्या का आरोपी बताया।

जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी मन्नू राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया चाकू को भी बरामद कर लिया। वहीं, घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली