लाइव न्यूज़ :

सीवान में नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2021 20:28 IST

बिहार में सीवान जिले के असांव थाना का मामला है. नशा की दवा देकर बेहोश कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.सुनसान जगह पर लड़की के कराहने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे.बेहोशी की हालत में देखकर पीड़िता के परिजनों को इसकी सूचना दी.

पटनाः बिहार में लड़कियों से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले के असांव थाना के एक गांव में दोपहर एक नाबालिग लड़की के साथ गांव व आसपास के चार लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के परिजनों की निशानदेही पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एक अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की शौच करने के लिए बाहर गई थी. इस दौरान पूर्व से घात लगाए चार लड़कों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया.

इसके बाद एकांत चंवर(सुनसान जगह) में ले जाकर नशा की दवा देकर बेहोश कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी तो उनलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान शाम करीब पांच-छह बजे ग्रामीण चंवर की ओर शौच करने गए तो सुनसान जगह पर लड़की के कराहने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे.

उनलोगों ने वहां उसे बेहोशी की हालत में देखकर पीड़िता के परिजनों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने थाना को इसकी सूचना दी. इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा फरार युवक गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस संबंध में थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट