लाइव न्यूज़ :

सीवानः सनकी दामाद ने पत्नी, सास और ससुर को धारदार हथियार से काट डाला, घर में रखे जेवर लेकर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2021 19:50 IST

बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध का मामला है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.घटनास्‍थल का नजारा देख पुलिसवाले भी हैरान हैं.पुलिस के मुताबिक दंपति सहित उनकी पुत्री का शव घर में मिला है.

पटनाः बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस ट्रिपल मर्डर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास-ससुर को किसी धारदार हथियार से काट डाला है.

दिल दहला देने वाली इस वीभत्‍स घटना ने सबको हैरान कर दिया है. वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सनकी दामाद ने रविवार की देर अपनी पत्‍नी, सास और ससुर को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारने के बाद घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

पुलिस के मुताबिक दंपति सहित उनकी पुत्री का शव घर में मिला है. तीनों की ही धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी. पुलिस के अनुसार मृतकों में अलसेन साई(75वर्ष), नजमा खातून(70वर्ष) व नसीमा खातून(30वर्ष) शामिल है.

पुलिस फिलहाल सभी एंगल से छानबीन कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनास्‍थल का नजारा देख पुलिसवाले भी हैरान हैं. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा