लाइव न्यूज़ :

Siwan Crime News: गेहूं काटकर घर लौट थे परिवार के लोग, ट्रेन से कटकर दो बच्चे और दो महिलाएं की मौत, परिजनों में कोहराम और चारों ओर चीख-पुकार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2024 15:01 IST

Siwan Crime News: घटना के बाद मैरवा डीएसपी अजीत सिंह और रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मौके पर पहुंच गई।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं।चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Siwan Crime News: बिहार में सीवान जिले में ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के नजदीक लक्ष्मीपुर के पास घटी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी गेहूं काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेल पटरी के किनारे चल रहे बच्चे ट्रेन की चपेट में आने लगे। बच्चों को बचाने के क्रम में महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं।

एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद वे दोनों भी ट्रेन की चपेट में आ गईं।

इससे दोनों महिला और दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना के बाद मैरवा डीएसपी अजीत सिंह और रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। रेल पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलPoliceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?