लाइव न्यूज़ :

सीवान में दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बेखौफ अपराधी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2022 18:32 IST

बिहार में सीवान जिले के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के जामो सुल्तानपुर गांव का मामला है. गोलीबारी में जनार्दन सिंह के सीने में गोलियां लगी है.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधी बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए.सुबह करीब दस बजे इस घटना को सरेआम अंजाम दिया.दिनदहाड़े बीच गांव में हुई गोलीबारी की इस घटना से लोग काफी दहशत में है.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाडे़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में सूबे में सीवान जिले के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के जामो सुल्तानपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को उनके घर पर चढ़कर गोली मार दिया.

 

 

गंभीर रूप से घायल नेता को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधी भाजपा नेता जनार्दन सिंह के घर पहुंचे. इसके बाद उनसे नाम पूछा और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में जनार्दन सिंह के सीने में गोलियां लगी है.

उसके बाद बेखौफ अपराधी बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. हालांकि इस घटना के बाद गांव वालों ने खदेड़कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों के द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ फायरिंग के डर से कोई उनके करीब नहीं आ सका. अपराधियों ने आज सुबह करीब दस बजे इस घटना को सरेआम अंजाम दिया.

दिनदहाड़े बीच गांव में हुई गोलीबारी की इस घटना से लोग काफी दहशत में है. परिजनों ने बताया कि अपराधियों के द्वारा की जा रही फायरिंग के दौरान जनार्दन सिंह बचाव के लिए भागने लगे. लेकिन, उनके सीने में गोलियां लग गई. इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है? इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं. घटना की सूचना मिलने पर गोरिया कोठी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि जनार्दन सिंह पीडीएस दुकानदार भी हैं. इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. डीएसपी खुद गांव में कैंप कर रहे हैं. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. 

यहां बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लगा दिया. सूबे के सभी जिलों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए यह पाबंदी लगाई गई है. जबकि रात 8 बजे से ही दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. ऐसे में पुलिस को ज्यादा सक्रिए रहने की बात बताई जाती है.

इसबीच पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अपराध की बडी घटनायें घट रही हैं, उससे यही कहा जा सकता है कि पुलिस से ज्यादा अपराधी सक्रिये हो गए हैं. पिछले एक सप्ताह में अकेले राजधनी पटना में अपराध की 4 बड़ी घटनाएं हुई है. इसमें लूट की दो, डकैती की एक और कंटेनर चोरी की वारदात शामिल है.

इसमें लूट के दौरान दो लोगों को अपराधियों ने गोली भी मारी. जबकि, डकैती के दौरान पिस्टल के बट से वार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया था. इस तरह से नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस से ज्यादा सक्रिए अपराधी हो गये हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली