लाइव न्यूज़ :

सीवान में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, जुआ खेलने और शराब पीने से किया था मना

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2021 17:43 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के कपरपुरा गांव में शराब के कारण शख्स ने पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपति के हरकतों से आजिज आकर प्रीति अपने मायके सीवान जिले के धनौती मठ गांव में रहती थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।मीरगंज के थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की गई।

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के कपरपुरा गांव में जब पत्नी ने पति को शराब पीने व जुआ खेलने से मना किया तो सनकी पति ने मारपीट कर पत्नी की हत्या कर दी।

सतीश चौहान की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज पुलिस ने बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सतीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में मृतका के मायके वालों ने बताया कि रात में प्रीति का पति शराब में धुत होकर घर से बाहर जुआ खेलने के लिए गया था।

इस दौरान उसकी पत्नी उसे जल्द घर आने के लिए कहा। इससे नाराज होकर जुआ खेलने के बाद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला के शरीर में गंभीर चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि पति के हरकतों से आजिज आकर प्रीति अपने मायके सीवान जिले के धनौती मठ गांव में रहती थी। नौ दिन पहले ही प्रीति अपने मायके से मीरगंज थाने के कपरापुर गांव में स्थित ससुराल पहुंची थी।

मौत के बाद मायके वाले सीवान जिले के धनौती मठ गांव से कपरपुरा गांव में पहुंचे और घटना की सूचना मीरगंज थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर मामले की जांच करने गई तो ससुरालवाले फरार थे। पति मौके पर मौजूद था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में मीरगंज के थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की गई, पति को हिरासत में लिया गया है, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली