लाइव न्यूज़ :

पति रवि शर्मा और पत्नी लवली शर्मा में झगड़ा, धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला, दोनों के शवों पर वार के निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 22:00 IST

प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पारिवारिक कलह के कारण मंगलवार रात दंपति ने एक-दूसरे से झगड़ा किया और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेवघर शहर के बेलाबागान इलाके में अपने किराए के घर के अंदर मृत पाए गए।शवों पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं... घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है।

देवघरःझारखंड के देवघर जिले में बुधवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवि शर्मा (30) और लवली शर्मा (24) के रूप में हुई है। उसने बताया कि दोनों देवघर शहर के बेलाबागान इलाके में अपने किराए के घर के अंदर मृत पाए गए।

टाउन पुलिस थाने के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पारिवारिक कलह के कारण मंगलवार रात दंपति ने एक-दूसरे से झगड़ा किया और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों के शवों पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं... घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है।’’

कुमार ने कहा कि हालांकि, मौत के पीछे का वास्तविक कारण जांच के बाद सामने आएगा। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुमार ने बताया कि रवि शर्मा मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने वाला था जबकि उसकी पत्नी देवघर के जून पोखर क्षेत्र की निवासी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडबिहारहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर