लाइव न्यूज़ :

सीवानः इंडियन बैंक में दिनदहाड़े कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 20 लाख लूटे, 6 लोगों ने घटना को दिया अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2022 16:18 IST

चेहरे पर मास लगाए करीब 6 हथियारों से लैस अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक के अंदर प्रवेश किए. हथियारों से लैस अपराधी राजेंद्र चौक स्थित इंडियन बैंक पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देशाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह को अपने कब्जे में लेकर अंदर तिजोरी के पास गया.अपराधी कैशियर अमित कुमार को अपने कब्जे में लिया. तिजोरी खुलवा कर सारे बड़े नोट बटोर लिया.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर से दिनदहाडे़ बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना सीवान के सबसे व्यस्ततम रोड राजेंद्र पथ स्थित इंडियन बैंक में घटी, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए लूट लिया.

बताया जा रहा है कि करीब 6 की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को दिया अंजाम है. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीवान एसपी और एसडीपीओ मौका मुआयना कर रहे हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराहन करीब 1:30 बजे चेहरे पर मास लगाए करीब 6 हथियारों से लैस अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक के अंदर प्रवेश किए. राजेंद्र चौक स्थित इंडियन बैंक पहुंचे. बैंक में प्रवेश करते ही एक अपराधी ने शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह को अपने कब्जे में लेकर अंदर तिजोरी के पास गया.

एक अन्य अपराधी कैशियर अमित कुमार को अपने कब्जे में लिया. अन्य अपराधी ग्राहकों को एक तरफ करके बंधक बना लिया. इसके बाद तिजोरी खुलवा कर सारे बड़े नोट बटोर लिया. लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सभी अपराधी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे. शाखा प्रबंधक द्वारा जब अपराधियों का विरोध किया गया तो अपराधियों ने उनकी पिटाई भी की.

करीब 10 मिनट तक बैंक में लूटपाट करने के बाद अपराधी आराम से निकल गए. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे एवं नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. नगर थाना क्षेत्र के छपरा रोड राजेन्द्र पथ में लूट की हुई इस बड़ी घटना की जांच पुलिस कर रही है.

बैंक और इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है. एसपी ने बताया कि अभी बैंक के कर्मचारियों द्वारा लूट की रकम का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख से अधिक रुपए की लूट हुई है. शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बैंक में सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है तथा बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं रखा गया है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना