लाइव न्यूज़ :

6 साल पहले पत्नी की मौत, बेटी ने कहा- खाना नहीं बना?, शराब के नशे में पिता ने 11 साल की बेटी को कुएं में लटकाकर डराने की कोशिश, हाथ छूटा और गिरने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2025 13:26 IST

Sitapur: श्रवण की पत्नी की छह साल पहले मौत हो गई थी। शराब की लत लग गई और वह अक्सर घर में हंगामा करता था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 21 अक्टूबर की देर रात मिसरिख पुलिस थाने के जगन्नाथपुर गांव में हुई।नशे में घर आया और अपनी बेटी लक्ष्मी से खाना मांगा।हाथ छूट गया और बेटी कुएं में गिर गई।

सीतापुरः सीतापुर जिले के मिसरिख पुलिस थाने के जगन्नाथपुर गांव में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 11 साल की बेटी को कुएं में लटकाकर डराने की कोशिश की, लेकिन हाथ छूट गया और गिरने से बच्ची की मौत हो गई। यह घटना 21 अक्टूबर की देर रात मिसरिख पुलिस थाने के जगन्नाथपुर गांव में हुई।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, “आरोपी श्रवण कुमार शराब का आदी है। वह नशे में घर आया और अपनी बेटी लक्ष्मी से खाना मांगा। जब उसने कहा कि खाना तैयार नहीं है, तो वह गुस्से में आ गया और उसे डराने के लिए कुएं में लटकाने की कोशिश की।” सिंह ने आगे कहा, “उसका हाथ छूट गया और बेटी कुएं में गिर गई। यह देखकर, पिता उसे बचाने के लिए कूदा।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।” पड़ोसियों ने रस्सी का इस्तेमाल करके दोनों को बाहर निकाला, लेकिन लड़की की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने कहा, “श्रवण की पत्नी की छह साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद, उसे शराब की लत लग गई और वह अक्सर घर में हंगामा करता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास