लाइव न्यूज़ :

सीतापुरः नल पर बर्तन धो रही थी 50 वर्षीय मां, 22 वर्षीय बेटे से कहासुनी, पास पड़े लकड़ी के डंडे से पीटकर मार डाला, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 24, 2022 21:32 IST

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि बढौना डीह गांव की रहने वाली आशा देवी (50) को उनके बेटे सनी (22) ने डंडे से मारा-पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने कुछ कहासुनी होने के बाद अपनी मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि बढौना डीह गांव की रहने वाली आशा देवी (50) को उनके बेटे सनी (22) ने डंडे से मारा-पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतका अपने घर के बाहर लगे नल पर बर्तन धो रही थी, तभी उसकी बेटे से कुछ कहासुनी हुई, जिससे गुस्साए बेटे ने पास पड़े लकड़ी के डंडे से अपनी मां को पीटा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिश्र के मुताबिक, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता ने सनी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है और उसका इलाज एक स्थानीय डॉक्टर से चल रहा है। मिश्र के अनुसार, पुलिस ने सनी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने अवैध संबंध की बदनामी के डर से ट्रेन के आगे कूदकर कथित आत्महत्या की

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने कथित अवैध संबध की बदनामी के डर से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गौरा देवी (40) के अपने भतीजे कुशलाराम (45) के साथ कथित अवैध संबंध थे, जिसकी उसके पति उदाराम मेघवाल ने रविवार को हत्या कर दी थी।

मामले की गंभीरता के चलते पुलिस ने मृतक कुशलाराम (45) के चाचा उदाराम को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ में सारे मामले का आज खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कुशलाराम के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दरअसल रविवार को दलित युवक (कुशलाराम) का शव भोजास के पास मिला था, जिसके बाद पुलिस मृतक युवक के चाचा उदाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने भतीजे की हत्या करना कबूल लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गौरा देवी के भतीजे कुशलाराम (45) के साथ कथित अवैध संबंध थे, जिसके चलते रविवार को उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इसी बदनामी के डर से मृतक युवक की चाची ने सोमवार को ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास