लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ीः पिता ने दे दी 12 साल की बेटी की बलि, हत्या कर एक किमी की दूरी पर दफनाया, अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2022 18:25 IST

बिहार में सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र की कुशमारी पंचायत अंतर्गत ऊफरौलिया टोला का मामला है. ग्रामीणों ने शव को छिपाने का आरोप लगाते हुए इंदल महतो नामक एक व्यक्ति को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार आरोपी इंदल ओझा-गुनी का काम करता है.पत्नी बड़ी बेटी के साथ मायके गई हुई थी.फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया गया है.

पटनाः बिहार में सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र की कुशमारी पंचायत अंतर्गत ऊफरौलिया टोला से दिल दहला देनेवाली वारदात सामने आई है. यहां तंत्र-मंत्र विद्या को लेकर पिता ने देवी माता को प्रसन्न करने के लिए 12 साल की पुत्री को को बलि चढ़ा दी.

कहा जा रहा है कि सनकी पिता ने अपनी पुत्री की हत्या कर घर से एक किलोमीटर की दूरी पर श्मशान में दफना दिया. बताया जाता है कि ग्रामीणों ने शव को छिपाने का आरोप लगाते हुए इंदल महतो नामक एक व्यक्ति को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है.

पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी इंदल ओझा-गुनी का काम करता है और देवी को प्रसन्न करने के लिए अंधविश्वास में अपने कलेजे के टुकड़े की ही बलि दे डाली. आरोपी इंदल अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ घर में अकेला था और उसकी पत्नी बड़ी बेटी के साथ मायके गई हुई थी. इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया गया है.

इस घटना के बाद पूरा इलाका अचंभित है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इंदल महतो को हिरासत में लेने के बाद सख्ती से पूछताछ की. वह कुछ भी बता नहीं रहा है. पुलिस ने इंदल के घर में जांच-पड़ताल के दौरान खून का धब्बा पाया है. इसके आधार पर ग्रामीणों का आरोप प्रथमदृष्टया सत्य प्रतीत हो रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा