लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: झूठी शान के नाम पर ली बहन की जान, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह

By भाषा | Updated: September 9, 2019 05:24 IST

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया और पूछताछ की जा रही है । पुलिस ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम करवाये जाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

Open in App

हरियाणा के सोनीपत जिले के सिटी थाने के खंदराई गांव में झूठी शान के लिए एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर बहन की गला रेत कर हत्या कर दी । पुलिस ने बताया कि रितु (22) नामक युवती ने एक महीने पहले घर से भाग कर गांव में अपने मामा के यहां रह रहे एक अर्जुन नामक युवक से चंडीगढ़ में जाकर विवाह कर लिया था और गांव से बाहर ही रह रही थी ।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक रितु ने दो दिन पहले अपनी बहन अंजली को फोन कर बीमार होने की सूचना दी, जिसपर उसने उसे गांव आ कर इलाज कराने की बात कही।

उन्होंने बताया कि रितु अर्जुन को लेकर अपने गांव गोहाना पहुंच गई जहां अस्पताल में उसका भाई संदीप, भाई का दोस्त बंटी, बहन अंजलि और मां श्यामो ने उससे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इसके बाद अंजलि उसे गोलगप्पा खिलाने के नाम पर बाहर ले गई, जहां संदीप और उसके दोस्तों ने मिल कर रितु की हत्या कर दी।

अर्जुन के बयान के आधार पर पुलिस ने संदीप, श्यामो, अंजलि, पीड़िता के पिता उमेद तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया और पूछताछ की जा रही है ।

पुलिस ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम करवाये जाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :हरियाणाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज