लाइव न्यूज़ :

पति के सामने 45 वर्षीय पत्नी से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चोरी की नीयत से घर में घुसे थे, सदमे के चलते दंपती 70 घंटे तक घर में था नजरबंद

By भाषा | Updated: November 12, 2022 14:47 IST

राजस्थानः पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया और चौथे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।चोरी की नीयत से घर में घुसे चार लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। दमे के चलते दंपती बृहस्पतिवार को घर से बाहर ही नहीं निकला।

जयपुरः राजस्थान के सिरोही जिले में 45 वर्षीय महिला से उसके पति के सामने चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोप है कि चोरी की नीयत से घर में घुसे चार लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की है। लेकिन सदमे के चलते दंपती बृहस्पतिवार को घर से बाहर ही नहीं निकला। इसके बाद पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया और शुक्रवार को मामला दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस थाना पहुंचे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया और चौथे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

पिंडवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक जेठू सिंह ने कहा कि महिला का पति चौकीदार के रूप में काम करता है। बुधवार की रात जब दोनों सोने की तैयारी में थे तभी चार लोग जबरन उनके घर में घुसे और उन्हें बंधक बना लिया। अधिकारी के अनुसार, ‘‘उन्होंने पति के कपड़े उतरवा दिए और उसकी जेब से 1400 रुपये निकाल लिए।

उन्होंने घर में और नकदी और अन्य कीमती सामान के बारे में पूछा लेकिन दंपति के पास चांदी के कुछ गहनों के अलावा कुछ नहीं था। जब उन्हें इससे ज्यादा कुछ नहीं मिला तो उन्होंने महिला के पति के सामने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।’’

अधिकारी ने कहा कि थाने में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुट गये। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों की जल्द पहचान कर ली गई और उनमें से तीन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हमारी टीम चौथे आरोपी की तलाश कर रही हैं और वह भी जल्द पकड़ा जाएगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली