लाइव न्यूज़ :

Sirohi Dalit Girl Gidnapped Rape: 19 साल की दलित लड़की का अपहरण, दुष्कर्म करने के बाद बेचा, चार आरोपियों पर केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2024 11:43 IST

Sirohi Dalit Girl Gidnapped Rape: परिजनों को फोन कर बुलाया और वारदात के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्दे21 जुलाई को उदयपुर अस्पताल में भर्ती लड़की का फोन आया।मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।चारों आरोपियों ने युवती का अपहरण कर लिया था।

Sirohi Dalit Girl Gidnapped Rape: राजस्थान के सिरोही जिले में 19 साल की एक दलित लड़की का अपहरण करने, उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे एक व्यक्ति को बेच देने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 20 जुलाई को उदयपुर के पास एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे उदयपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने अपने परिजनों को फोन कर बुलाया और वारदात के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई।

सिरोही जिले के स्वरूपगंज पुलिस थाने के थानाधिकारी कमल सिंह ने कहा, “युवती के परिजनों ने 19 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें 21 जुलाई को उदयपुर अस्पताल में भर्ती लड़की का फोन आया, जिसके बाद नाबालिग मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।” सिंह के अनुसार, “परिजनों ने आरोप लगाया कि चारों आरोपियों ने युवती का अपहरण कर लिया था।

मुख्य आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। फिर उन्होंने उसे कालू कालबेलिया नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया। अगले दिन जब कालू युवती को मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था, तो वह एक दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें युवती भी घायल हो गई। उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसने अपने परिजनों को फोन किया। मामले की जांच जारी है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO