लाइव न्यूज़ :

सिपाहीजलाः 1 साल से अवैध रिश्ता, 5 माह का बच्चा रोड़ा, मां सुचित्रा देबबर्मा ने गला घोंटकर हत्या की, प्रेमी साथ फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 10:45 IST

सुचित्रा के पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद सोनामुरा के थाना प्रभारी तापस दास के नेतृत्व में पुलिस का एक दल रविवार को रामपदापारा स्थित उसके घर गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चा बिस्तर पर पड़ा मिला, मां लापता थी। चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अगरतलाः त्रिपुरा पुलिस ने सिपाहीजला जिले में अपने पांच महीने के बच्चे की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुचित्रा देबबर्मा (28) ने अपने शिशु की हत्या इसलिए की ताकि वह उस व्यक्ति के साथ भागने की योजना बना सके जिसके साथ वह एक साल से रिश्ते में थी। सुचित्रा के पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद सोनामुरा के थाना प्रभारी तापस दास के नेतृत्व में पुलिस का एक दल रविवार को रामपदापारा स्थित उसके घर गया।

 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बच्चा बिस्तर पर पड़ा मिला जबकि उसकी मां लापता थी। हम बच्चे को सोनामुरा उप-मंडल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। जल्द उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।’’ दास के अनुसार, सुचित्रा को बाद में एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुचित्रा ने अपने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की। घटना के वक्त उसका पति अमितदेबबर्मा रबर के बागान में काम के लिए बाहर गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मारकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागना चाहती थी जिसके साथ उसका विवाहेतर संबंध था।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली