लाइव न्यूज़ :

सिमडेगाः 9 वर्षीय लड़की से स्कूल शिक्षक ने किया रेप, आरोपी ने पंचायत कराकर मामले को खत्म करने की कोशिश की, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 14:54 IST

Simdega: एसपी ने बताया कि लड़की की मां द्वारा कुरडेग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

Open in App
ठळक मुद्देमां ने आरोप लगाया था कि बेटी के साथ स्कूल के शिक्षक ने बलात्कार किया है।पंचायत की बैठक बुलाने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।आरोपी और नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Simdega:झारखंड के सिमडेगा जिले में नौ वर्षीय एक लड़की के साथ उसके स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकरी दी। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अर्शी ने बताया कि इस कृत्य में शामिल आरोपी और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। एसपी ने बताया कि लड़की की मां द्वारा कुरडेग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ उसके स्कूल के शिक्षक ने बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना गांव के कुरडेग थाना क्षेत्र में 27 जून को हुई। अर्शी ने कहा कि घटना के बाद फरार हुए शिक्षक ने स्थानीय पंचायत के माध्यम से परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने की भी कोशिश की। एसपी ने कहा, "आरोपी शिक्षक के अलावा हमने घटना को छिपाने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

जब पीड़िता के परिवार को कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा पुलिस थाना जाने से रोके जाने की घटना हमारे संज्ञान में आई तो हमारे कर्मियों ने परिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया।" अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की सात जुलाई को मेडिकल जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि शिक्षक लड़की को गांव में एक पुलिया के पास कथित तौर पर ले गया और वहां उसने अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी और नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली