Simaria Ghat Ganga River: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, बच्चे का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, गांव में मातम
By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2024 17:25 IST2024-05-20T17:24:51+5:302024-05-20T17:25:47+5:30
Simaria Ghat Ganga River: बच्चे का मुंडन कार्यक्रम शुरू हुआ तो पांच युवक गंगा नदी में स्नान करने चले गये। बढ़ते हुए गहरी पानी में चले गए। इसी दौरान पांचों युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।

सांकेतिक फोटो
Simaria Ghat Ganga River: बिहार में बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने सभी पांच युवकों का शव बरामद किया। पांचों युवक मुंडन संस्कार में भाग लेने आए थे। एक साथ पांच युवकों की मौत से कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे का मुंडन कार्यक्रम शुरू हुआ तो पांच युवक गंगा नदी में स्नान करने चले गये। वह बढ़ते हुए गहरी पानी में चले गए। इसी दौरान पांचों युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बरौनी निवासी सोनू शाह के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार,17 वर्षीय बाबू साहेब के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में भाई थे। वही फुलवरिया निवासी चंदन राम के 20 वर्षीय पुत्र कर्तव्य कुमार, अमित शाह के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, प्रकाश मिश्रा के 17 वर्षीया पुत्र ओम मिश्रा के रूप में मृतकों की पहचान हुई। बताया जाता है कि राजू शाह अपने पुत्र का मुंडन कराने सिमरिया घाट पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।