Sikkim Rape: नाबालिग के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म, 4 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2025 12:14 IST2025-04-13T11:57:15+5:302025-04-13T12:14:45+5:30
Sikkim Rape: पुलिस ने बताया कि बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sikkim Rape: नाबालिग के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म, 4 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
Sikkim Rape: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा करते हुए सिक्किम पुलिस ने एक नाबालिग के साथ रेप की घटना उजागर की है। जहां सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में 13 वर्षीय किशोरी से कई माह दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।
किशोरी के स्कूल ने बाल कल्याण समिति को उसकी स्थिति के बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि कक्षा में हमेशा बीमार और कमजोर सी लगने वाली छात्रा ने परामर्श सत्र में अपने इलाके की एक महिला का नाम बताया जो उसे नियमित रूप से घरेलू कामों में मदद करने के लिए बुलाती थी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के बयान के अनुसार महिला ने कथित तौर पर उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसमें उसका पति भी संलिप्त था।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी पता चला कि दो अन्य पुरुषों को भी लाया गया था और लड़की को कथित तौर पर रुपयों के बदले उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने चार नाबालिगों के नाम भी बताए जो पिछले एक साल से कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, साथ ही चार किशोरों को हिरासत में लिया है।
STORY | Sikkim: 8 held for raping 13-year-old girl for months
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2025
READ: https://t.co/SyYoccdX6kpic.twitter.com/Brfyo60XlW
लड़की फिलहाल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।