लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सिक्किम पुलिस के जवान ने तीन सहयोगियों की गोली मारकर हत्या की, आत्मसमर्पण किया, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2022 19:46 IST

दिल्ली के रोहिणी इलाके की घटना है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ है।घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी ने समयपुर बादली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

नई दिल्लीः दिल्ली के हैदरपुर इलाके में एक वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने 3 कर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली के रोहिणी इलाके की घटना है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ है। घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच जारी है। दिल्ली के हैदरपुर जल शोधन संयंत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने सोमवार को अपने तीन सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

आरोपी प्रबीन राय (32) और तीनों मृत सिक्किम पुलिस के जवान थे, और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के हिस्से के तौर पर संयंत्र की सुरक्षा के लिए तैनात थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें अपराह्न करीब तीन बजे केएनके मार्ग पुलिस थाने में गोलीबारी के बारे में एक पीसीआर कॉल आयी।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मौके पर पहुंचने पर, यह पाया गया कि सिक्किम पुलिस के तीन जवानों को गोली मार दी गई थी, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान को बीएसए अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी ने समयपुर बादली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा