लाइव न्यूज़ :

सीकरः युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, मामले में तीन नामजद आरोपियों और पीड़िता की सहेली सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2023 20:49 IST

पुलिस उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुयी इस घटना के संबंध में युवती के चाचा की ओर से तीन नामजद आरोपी और एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच से पता चला कि पीड़ित युवती 12 वीं कक्षा की छात्रा थी।

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तीन नामजद आरोपियों और युवती की सहेली सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुयी इस घटना के संबंध में युवती के चाचा की ओर से तीन नामजद आरोपी और एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) सामूहिक दुष्कर्म और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि पीड़ित युवती 12 वीं कक्षा की छात्रा थी और तीनों नामजद युवक उसके सहपाठी और घर के आसपास रहते है जबकि युवती उसकी सहेली बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृत युवती का पिता विदेश में रहता है और उसके शनिवार को यहां पहुंचने पर युवती का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा