Sidhu Moosewala Murder: जानें कौन थे सिद्धू मूसेवाला? मशहूर पंजाबी सिंगर, राजनीति और विवादों से नाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 19:23 IST2022-05-29T19:19:04+5:302022-05-29T19:23:37+5:30

हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उनकी गाड़ी के शीशे को चीरती हुई गोलियां उन्हें जा लगीं। हत्या से एक दिन पहले ही मान सरकार द्वारा मूसेवाला की सिक्योरिटी हटा ली थी। 

Sidhu Moosewala Murder know about Sidhu Moosewala | Sidhu Moosewala Murder: जानें कौन थे सिद्धू मूसेवाला? मशहूर पंजाबी सिंगर, राजनीति और विवादों से नाता

Sidhu Moosewala Murder: जानें कौन थे सिद्धू मूसेवाला? मशहूर पंजाबी सिंगर, राजनीति और विवादों से नाता

Highlightsसिद्धू मूसेवाला को विवादास्पद पंजाबी गायक तौर पर ही जाना गयापंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल, मानसा से लड़ा था चुनाव उन्होंने कॉलेज के दिनों में सीखा था संगीत, बाद में चले गए थे कनाडा

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई। उनकी हत्या रविवार को मानसा जिले में स्थित गांव जवाहरके में हुई। हमला उस समय हुआ जब वह अपनी गाड़ी में सवार थे। हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उनकी गाड़ी के शीशे को चीरती हुई गोलियां उन्हें जा लगीं। इस हमले में उनके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हैं। हत्या से एक दिन पहले ही मान सरकार द्वारा मूसेवाला की सिक्योरिटी हटा ली थी। 

कौन थे सिद्धू मूसेवाला?

मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। वे मानसा जिले के मूस वाला गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म जून 1993 को हुआ था। अपनी रैपिंग के जरिए उन्होंने लाखों फैंस बनाए थे। दरअसल अपने गैंगस्टर रेप के जरिए वे फेमस हुए थे। हालांकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अपने कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने संगीत सीखा था। बाद में वे कनाडा चले गए थे। 

विवादों से रहा नाता

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाता विवादों रहा। दरअसल, उन्हें विवादास्पद पंजाबी गायक तौर पर ही जाना गया। उन पर अपने गानों के जरिए वे खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप था। सितंबर 2019 में रिलीज हुए उनके सॉन्ग 'जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वारगी' ने 18वीं शताब्दी के सिख योद्धा माई भागो के संबंध में विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि उन्होंने बाद में इस पर माफी भी मांगी थी।

कांग्रेस की टिकट से लड़ा था चुनाव

पंजाब चुनाव 2022 से ठीक पहले सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था। वे मानसा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू से अच्छे संबंध होने के कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन किया था। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिद्धू ने पंजाबी गायक को अपनी पार्टी में शामिल कराया था।   

Web Title: Sidhu Moosewala Murder know about Sidhu Moosewala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे