लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose wala: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल, पंजाब डीजीपी ने कहा- जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2022 22:18 IST

पंजाब डीजीपी ने कहा, इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य लकी ने कनाडा से जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य लकी ने कनाडा से जिम्मेदारी लीपंजाब डीजीपी वीके भावरा ने कहा- अंतर-गिरोह रंजिश का मामलामामले की जांच के लिए SIT गठित करने के दिए गए निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा ने रविवार शाम को प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंजाब डीजीपी ने कहा, यह मामला एक अंतर-गिरोह रंजिश की तरह लगता है। उन्होंने कहा, अपने घर से निकलने के बाद जब सिद्धू मूस वाला दो अन्य लोगों के साथ मनसा जिले में अपनी कार चला रहे थे, तो सामने से 2 कारें आईं और गोलीबारी हुई। इस हमले में मूसेवाला घायल हो गए और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्याकांड में लॉरेंश बिश्नोई गिरोह शामिल

पंजाब डीजीपी ने कहा, इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य लकी ने कनाडा से जिम्मेदारी ली है। वहीं सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा को हटा देने को लेकर वीके भावरा ने कहा, उनके पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडो थे, जिनमें से 2 को वापस ले लिया गया था, लेकिन उसके पास दो कमांडो थे, जिन्हें मूसेवाला आज अपने साथ नहीं ले गया थे।

जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश

उन्होंने मीडिया से कहा, सिद्धू मूसेवाला के पास एक निजी बुलेटप्रूफ कार थी जिसे वह अपने साथ नहीं ले गए थे। सीएम के आदेश पर आईजी रेंज को एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, इस हत्याकांड में 3 हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। एसएसपी मानसा और एसएसपी बठिंडा वहां तैनात हैं।

हमले में सिद्धू मूसेवाला को लगी कई गोलियां

इससे पहले मनसा के एसएसपी गौरव तोरा ने हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो कारों ने सिद्धू मूसेवाला की कार को रोका, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई जिसमें सिद्धू मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। उनके साथ मौजूद लोगों को भी गोली लगी और उन्हें आगे के इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया गया है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई