लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में 35 और 40 साल के दो लोगों ने 65 वर्षीय दलित महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, ऐसे हुए अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 27, 2022 19:11 IST

मध्य प्रदेशः शराब पीने के बाद 35 और 40 साल की उम्र के दो लोगों ने दलित महिला के साथ बलात्कार किया। घटना के पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक दिन बाद छुट्टी मिल गई।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंगुलता पटाले ने बताया कि घटना मंगलवार को सीधी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सीधीः सीधी में शराब के नशे में 65 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंगुलता पटाले ने बताया कि घटना मंगलवार को सीधी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद 35 और 40 साल की उम्र के दो लोगों ने दलित महिला के साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि घटना के पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे एक दिन बाद छुट्टी मिल गई। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगे जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पटाले ने कहा कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई