लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर पति वीरेंद्र साकेत ने प्रधान आरक्षक पत्नी सविता को बेसबॉल बैट से पीट-पीट मार डाला, बेटी ने कहा-जब मेरी मम्मी ही नहीं रहीं तो पिता जीने का हक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 21:24 IST

Sidhi: पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात पुलिस लाइन स्थित महिला के सरकारी आवास में हुई और अगले दिन सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। लाइन में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।पड़ताल की जाएगी कि आखिर यह हुई क्यों।

Sidhi:मध्य प्रदेश के सीधी में एक प्रधान आरक्षक की उसके पति ने संभवतः खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर बेसबॉल बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सविता साकेत नाम की यह महिला पुलिस अधिकारी जिले के कमर्जी थाने में पदस्थ थीं जबकि उसका पति वीरेंद्र साकेत खुद की बोलेरो गाड़ी चलाता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात पुलिस लाइन स्थित महिला के सरकारी आवास में हुई और अगले दिन सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रीवा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमन्त चौहान और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और साकेत के लिए पुलिस लाइन में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

चौहान ने पत्रकारों से कहा कि पूरी घटना की पड़ताल की जाएगी कि आखिर यह हुई क्यों। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है और इसके लिए जगह-जगह नाकेबंदी भी की गई है।’’ सविता की बेटी आंचल साकेत ने पत्रकारों बातचीत के दौरान अपने पिता के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

आंचल ने कहा, ‘‘जब मेरी मम्मी ही नहीं रहीं तो उनको (पिता) जीने का हक नहीं रहा।’’ उसने बताया कि उसकी मां और उसके पिता के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो रहा था तथा यह जानकारी खुद उसकी मम्मी ने फोन करके दी थी।

आंचल के मुताबिक उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और जब तक पड़ोसी उसके घर पहुंच पाते तब तक उसके पिता मौके से फरार हो चुके थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बेसबॉल बैट मिला है और संभावना है कि आरोपी ने इसी से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली