लाइव न्यूज़ :

पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, J&K पुलिस ने कहा- पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 27, 2018 17:37 IST

शुजाता बुखारी की हत्या के फौरन बाद ही श्रीनगर के डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। हत्या के दिन जिन तीन लोगों की सीसीटीवी तस्वीर पुलिस ने जारी की थी, पुलिस को उनके बारे में सारी जानकारी मिल गई है। 

Open in App

श्रीनगर, 27 जून: जम्मू-कश्मीर पुलिस को संपादक शुजात बुखारी मर्डर केस में एक बड़ी काम कामयाबी मिली है। खबरों के मुताबिक पत्रकार शुजात बुखारी के हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इनमें से दो दक्षिणी कश्मीर के हैं और एक पाकिस्तान का नागरिक है। सूत्रों के मुताबिक इन हमलों में नावीद जट्‌ट शामिल है जो पिछले दिनों श्रीनगर के अस्पताल से भाग निकला था। नावीद जट्ट पाकिस्तान का है और लश्कर से जुड़ा हुआ है। 

शुजाता बुखारी की हत्या के फौरन बाद ही श्रीनगर के डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। हत्या के दिन जिन तीन लोगों की सीसीटीवी तस्वीर पुलिस ने जारी की थी, पुलिस को उनके बारे में सारी जानकारी मिल गई है। 

पुलिस ने बाद में इस मामले में एक युवा को गिरफ्तार किया था। जिसने बुखारी के गार्ड में से एक से पिस्तौल चुरा लिया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि युवा जुबैर कादरी उस वक्त नशे में था और उसकी हमले में कोई भूमिका नहीं थी। 

ड्रग्स के ओवरडोज ने ली शख्स की जान, बेटे के शव के पास चित्कारती हुई मां का वीडियो वायरल

बता दें कि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे, जिसका फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा था, क्योंकि हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय बुखारी ने करीब 15 साल तक अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के लिए भी काम किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह