लाइव न्यूज़ :

श्रावणी मेलाः सीवान के महेंद्रनाथ मंदिर में भगदड़, 2 महिलाएं सहित तीन लोगों की मौत, दर्जनों घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2022 15:26 IST

Shravani Mela: सावन की पहली सोमवारी को लेकर रात के 12 बजे के बाद गेट खोलने की तैयारी थी. जिसके कारण रात से ही यहां पर भक्तों का आना शुरू हो गया था. लेकिन मंदिर प्रबंधकों ने मंदिर का मुख्य गेट लगभग साढे़ तीन बजे खोला.

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में 6 लोग घायल हैं. इसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं.सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसा रात करीब 2 बजे हुआ.

पटनाः बिहार के सीवान जिले के सिसवन प्रखंड में स्थित महेंद्रनाथ मंदिर में आज सावन की पहली सोमवारी पर भगदड़ में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई. इसमें 2 महिलाएं और एक युवक शामिल है. मरने वाला युवक निकेश प्रसाद उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुंदरपुर का रहने वाला है.

मृत महिला का नाम लीलावती देवी बताया जा रहा है जो प्रतापपुर के निवासी हैं. वहीं दूसरी महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि भगदड के दौरान कुछ लोग तालाब में कूद गए थे. जिससे युवक की डूबने से मौत हो गई. वहीं एक घायल महिला का इलाज चल रहा है.

घटना के पीछे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नहीं होने के बात भी सामने आ रही है. बताया जाता है कि मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को लेकर रात के 12 बजे के बाद गेट खोलने की तैयारी थी. जिसके कारण रात से ही यहां पर भक्तों का आना शुरू हो गया था. लेकिन मंदिर प्रबंधकों ने मंदिर का मुख्य गेट लगभग साढे़ तीन बजे खोला.

वहीं मंदिर के अंदर का मुख्य गेट भी देरी से खुला. जिसके कारण पहले जलाभिषेक करने की जल्दबाजी में सैंकड़ों लोग एक साथ मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. जिसमें मंदिर के अंदर जुटी इतनी भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है.

इसबीच पुलिस प्रशासन का कहना है कि हादसे में 6 लोग घायल हैं. इसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं. इनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इसमें 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसा रात करीब 2 बजे हुआ.

लोगों ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं थी. पुलिस अगर लाठीचार्ज नहीं करती, लोगों को समझाती तो हालात इतने नहीं बिगड़ते. घायलों के इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. लोग अपने अपनों को लेकर इधर-उधर भाग रहे थे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारउत्तर प्रदेशपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली