लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब को छतरपुर जंगल में ले गई पुलिस, जहां शव के टुकड़े फेंके थे, 13 टुकड़े बरामद, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 15, 2022 16:24 IST

Shraddha Murder Case:  आफताब पूनावाला को पुलिसकर्मी जंगल में ले गये तब उसका चेहरा कपड़े से ढका था तथा कैमरामैन एवं पत्रकार उसका फोटो एवं बयान लेने के लिए आपाधापी कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब अमीन पूनावाला को छतरपुर के जंगल के अलावा शहर के कुछ अन्य स्थानों पर ले जाया जाएगा।अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर’ से आया। आरोपी ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा तथा वह इन टुकड़ों को फेंकने के लिए आधी रात को निकलता था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी 28 वर्षीय एक व्यक्ति आफताब को मंगलवार को छतरपुर के जंगल में ले गयी जहां उसने कथित रूप से शव के टुकड़े फेंके थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्या की जांच के तहत आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को छतरपुर के जंगल के अलावा शहर के कुछ अन्य स्थानों पर ले जाया जाएगा।

जब पूनावाला को पुलिसकर्मी जंगल में ले गये तब उसका चेहरा कपड़े से ढका था तथा कैमरामैन एवं पत्रकार उसका फोटो एवं बयान लेने के लिए आपाधापी कर रहे थे। ऐसा लगता है कि इस नृशंस हत्या को लेकर जनाक्रोश सामने आने लगा है क्योंकि जब छतरपुर के जंगल में उसे ले जाया गया तब वहां एक महिला ने उससे सवाल किया कि उसे अपनी करतूतों पर शर्म नहीं है।

पूनावाला ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शादी को लेकर झगड़ा होने के बाद उसने अपनी साथी श्रद्धा वाकर को मार डाला तथा उसके शव को टुकड़ों में काटने का विचार उसे एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर’ से आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा तथा वह इन टुकड़ों को फेंकने के लिए आधी रात को निकलता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने इन टुकड़ों को फेंकने की योजना इस आधार पर सावधानीपूर्वक बनाई थी कि शरीर का कौन सा हिस्सा जल्द से जल्द सड़ना शुरू हो जाता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिन इलाकों में शव के टुकड़ों को फेंकने की जानकारी दी, वहां से 13 टुकड़े बरामद किये गए हैं, लेकिन फॉरेंसिक जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि क्या ये पीड़िता से जुड़े हैं।

पुलिस को अभी तक हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि पूनावाला और श्रद्धा वाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आये और बाद में दोनों मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने लगे एवं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

पुलिस का कहना है कि लेकिन जब उनके परिवारों ने दोनों के अलग-अलग धर्म होने के कारण इस रिश्ते का विरोध किया तब यह युगल इस साल मई में दक्षिण दिल्ली के महरौली आ गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम (दक्षिण जिला) अंकित चौहान ने बताया, ‘‘ मध्य मई में शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़ गयी तथा पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी। ’’

चौहान ने बताया कि पूनावाला के साथ अपने रिश्ते को लेकर मतभेद के चलते श्रद्धा की अपने परिवारवालों से ठीक से बातचीत भी नहीं होती थी। मुंबई में श्रद्धा के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूनावाला श्रद्धा के साथ मारपीट करता था और उसने पहले यह बात अपने परिवार को बतायी थी।

चौहान ने कहा, ‘‘ जब महिला के पिता ने आरोपी को फोन किया तब उन्हें बताया गया कि दोनों कुछ समय पहले अलग हो गये। अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पाने पर उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी।’’ शिकायत मिलने के बाद, मुंबई पुलिस को श्रद्धा की अंतिम लोकेशन के रूप में दिल्ली का पता लगा और आफताब को भी फोन किया लेकिन उसके विरोधाभासी बयानों से संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद उसने (मुंबई पुलिस ने) दिल्ली पुलिस को अपने साथ लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसश्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा