महिलाओं को मिडिल फिंगर दिखाना पड़ सकता है भारी, इतने साल की हो सकती है सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 13:17 IST2019-09-23T13:17:27+5:302019-09-23T13:17:27+5:30

दिल्ली कोर्ट ने साल 2014 के केस में एक शख्स को मुंह बनाकर मिडिल फिंगर दिखाने के मामले में दोषी पाया है। शख्स के लिए सजा का ऐलान 24 सितंबर को किया जायेगा।

Showing middle finger to woman accused has been 3 year sentenced to jail says Delhi court | महिलाओं को मिडिल फिंगर दिखाना पड़ सकता है भारी, इतने साल की हो सकती है सजा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights दिल्ली की मेट्रोपोलिटन मैजिट्रेट वसुंधरा आजाद ने कहा, 'इस तरह से हावभाव बनाकर परेशान करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।' मई 2014 में दिल्ली पुलिस के पास एक महिला शिकायत लेकर आई। जिसके मुताबिक महिला के देवर ने उसे मिडिल फिंगर दिखाया था और अश्लील कमेंट भी किये थी।

दिल्ली कोर्ट के आदेश के मुताबिक महिलाओं को मिडिल फिंगर दिखाना अब कानून जुर्म होगा। अगर आप महिलाओं को परेशान करने करने या भद्दे इशारे के तौर पर मिडिल फिंगर दिखाते हैं तो आपको तीन साल की सजा भी हो सकती है। असल में दिल्ली कोर्ट ने साल 2014 के केस में एक शख्स को मुंह बनाकर मिडिल फिंगर दिखाकर परेशान करने का दोषी पाया है। आरोपी शख्स महिला का रिश्ते में देवर लगता है। दिल्ली कोर्ट के फैसले के अनुसार इसके तहत दोषी पाये जाने वाले को अधिकतम तीन साल की जेल और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। दिल्ली की मेट्रोपोलिटन मैजिट्रेट वसुंधरा आजाद ने कहा, 'इस तरह से हावभाव बनाकर परेशान करना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।' 

क्या था 2014 का पूरा मामला 

मई 2014 में दिल्ली पुलिस के पास एक महिला शिकायत लेकर आई। जिसके मुताबिक महिला के देवर ने उसे मिडिल फिंगर दिखाया था और अश्लील कमेंट भी किये थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 और 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।  8 अक्टूबर 2015 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार किए गए। कोर्ट के सामने अभियोजन पक्ष की तरफ से शिकायतकर्ता सहित चार गवाह पेश हुए। महिला ने कहा कि आरोपी उसे मारता-पीटता भी था। 

हालांकि आरोपी महिला द्वारा लगाये ये सारे आरोपों को खारिज किया था। आरोपी ने दावा किया था कि उसकी भाभी ये सारे इल्जाम जमीन विवाद की वजह से लगा रही है। आरोपी की बहन ने भी अपने भाई के बयान का समर्थन किया था। 

इसी केस की जांच में कोर्ट को जमीन विवाद का कोई सबूत नहीं मिला है। कोर्ट ने आरोपी के बयानों को झूठा करार कर दिया है। कोर्ट इस मामले में आरोपी के लिये 24 सितंबर 2019 को सजा सुनाएगी। 

Web Title: Showing middle finger to woman accused has been 3 year sentenced to jail says Delhi court

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली