लाइव न्यूज़ :

यूपी: बरसाना में बदमाशों ने दो दोस्तों पर दिनदहाड़े चलाई गोलियां, एक की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2019 11:45 IST

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बरसाना के गांव हाथिया निवासी जमील (23) पुत्र हईक अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक से डीग के गांव भीलमका जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे जब दोनों माता मंदिर के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार दोपहर बरसाना के गांव जानू में माता मंदिर के पास मोटरसायकल सवार दो दोस्तों पर हमलावरों ने गोलियां चलाईं जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर खूब हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। बाद में अधिकारियों के काफी समझाने पर लोग शांत हुए।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया,‘‘ग्रामीणों ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रख कर गोवर्धन - बरसाना रोड़ जाम कर दिया। जिसे उन्हें समझाने के बाद बड़ी मुश्किल से खुलवाया जा सका।"

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बरसाना के गांव हाथिया निवासी जमील (23) पुत्र हईक अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक से डीग के गांव भीलमका जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे जब दोनों माता मंदिर के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से जमील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हंगामा करते हुए ग्रामीण बरसाना पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर शकील, जुबेर, अरशद और मुबारिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

 

टॅग्स :मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह